इंदरवाटांड़ के दलितों को उजाड़ने की साजिश, 26 मई को अंचल कार्यालय पर होगा सीटू का प्रदर्शन

Koderma: नगर पर्षद झुमरी तिलैया के अंतर्गत वार्ड नंबर 19 के इंदरवाटांड़ में वर्षों से बसे दलित टोला को उजाड़ने की साजिश...

CITU
बैठक में मौजूद ग्रामीण

Koderma: नगर पर्षद झुमरी तिलैया के अंतर्गत वार्ड नंबर 19 के इंदरवाटांड़ में वर्षों से बसे दलित टोला को उजाड़ने की साजिश के खिलाफ मंगलवार 26 मई को कोडरमा अंचल कार्यालय पर सीटू के बैनर तले प्रदर्शन किया जाएगा और अंचलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जाएगा. यह निर्णय रविवार को इंदरवाटांड़ में झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले ग्रामीणों की बैठक में लिया गया.

भू-माफियाओं की नजर इस कीमती जमीन पर

बैठक में सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा, कि यहां के दलित बरसों से जमींदारों के यहां मेहनत मजदूरी करते आ रहे थे, जिसके एवज में जमींदार परिवार ने निर्जन भूमि पर उन्हें बसाया है. जहां उसके पास राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा सभी मकानों का होल्डिंग रशीद भी है. चूंकि, अब इस बस्ती के आसपास की जमीन काफी महंगी हो गई है, इसलिए भू-माफियाओं की नजर इस कीमती जमीन पर है. ग्राम वासियों के बिना जानकारी के कोर्ट को गुमराह कर आदेश लिया गया है, जिस पर अपील किया जाएगा. सीटू संघर्ष और न्यायायिक लड़ाई साथ साथ चलाएगा.

बैठक में शिवनंदन भुइयां, जागेश्वर भुईयां, छोटू भुइयां, पप्पू भुइयां, विनोद भुइयां, गंगा देवी, धनेश्वरी देवी, मंजू देवी, जमना भुइयां, पुतुल भुइयां, रामचंद्र भुइयां, सोफारी भुइयां, चंदवा देवी, टुकलाल भुइयां, सोनू भुइयां, समता देवी, मुंदरी देवी, गायत्री देवी, अन्नू देवी, सुरेश भुइयां, राजू भैया समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रांची: मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *