कांग्रेस का शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस कार्यक्रम आयोजित, संगठन मजबूत करने पर जोर

Koderma: कोडरमा परिसदन में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कोडरमा ने शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का...

Koderma Congress
कांग्रेस का शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस आयोजित

Koderma: कोडरमा परिसदन में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कोडरमा ने शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं कोडरमा जिला संगठन प्रभारी विजय यादव उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की, जबकि संचालन नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह ने किया. इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव एवं जिला संगठन प्रभारी विजय यादव का कांग्रेस जिला अध्यक्ष, सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया.

संगठन मजबूती के साथ कर रहा काम

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ आम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह कोडरमा प्रभारी विजय यादव ने कहा, कि कोडरमा जिला का संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है. शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस कार्यक्रम के तहत संगठन के हित में कोई शिकायत या कोई सुझाव है, तो लिखित दे सकते हैं. किसी नेता एवं कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी में काम करने की या जिम्मेवारी लेने की सोच रहे हैं वह भी लिखित दे सकते हैं. कोडरमा जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कांग्रेस जनों को एक सूत्र में बंधने की आवश्यकता है. साथ ही जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस जनों को निर्देश दिए गए, कि मतदाता सूची में सही मतदाताओं का नाम नहीं कटे इस पर ध्यान देने की जरूरत है.  साथ ही उन्होंने कोडरमा जिले की कांग्रेस की बची हुई सभी कमेटी का गठन अभिलंब पूरा करने की बात कही.

कार्यकर्ता व नेता आजादी के साथ रख सकते हैं अपनी बात

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा, कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से यह प्रतीत होता है कि किसी भी कार्यकर्ता एवं नेता को अपनी बात को स्वतंत्र रूप से पार्टी के प्लेटफॉर्म पर रखने की आजादी है. इससे पार्टी के अंदर आपसी सहमति बनती है. इस दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बात मुखर होकर मौखिक एवं लिखित रूप से प्रभारी विजय यादव को देने का काम किया, जिसमें लिखित रूप से तीन सुझाव प्राप्त हुए.

ये रहे उपस्थित

कोडरमा जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगन, वरिष्ठ कांग्रेस के नेतागन एवं आम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चंद्र भूषण साव, जिला उपाध्यक्ष अज्जू सिंह, जिला उपाध्यक्ष मालती चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष अनिल दास, पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह यादव, नवनीत ओझा, आशीष पांडे, उमेश साहू, फैयाज केसर, फहीम खान, सोनू वारसी, राम लखन पासवान, जिला महासचिव अनिल यादव, संजय वर्मा, लीलावती मेहता, जिला सचिव संजय शर्मा, कुमार रवि, रामेश्वर यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, कयुम उदीन, विजय प्रसाद सिंह, चांद आलम, गणेश सोलंकर, प्रदीप सिंह, संतोष यादव, असगर अली, लालदेव प्रसाद, यादव बाल, गोविंद पांडे, भोला दास, मुकेश कुमार, राजनीतिक पासवान, मोहम्मद अंसार, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद राजन और अली सुल्तान अहमद आदि लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस ने शुरू किया फीडबैक मॉडल, जिलों से पहुंचे 88 आवेदन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *