मरकच्चो सीओ ने अवैध बोल्डर लोड दो हाईवा किया जब्त

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के कर्माधाम मुख्यमार्ग पर बिना चालान के अवैध बोल्डर लोड कर ला रहे दो हाईवा को...

Markachho
मरकच्चो सीओ ने अवैध बोल्डर लोड दो हाईवा किया जब्त

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के कर्माधाम मुख्यमार्ग पर बिना चालान के अवैध बोल्डर लोड कर ला रहे दो हाईवा को मरकच्चो सीओ परमेश्वर कुशवाहा ने जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के सरिया स्थित केशवारी खादान से बिना चालान के बोल्डर लोड कर जे एच 4 एन 3902 और जे एच 12क्यू 9718 नम्बर के दो हाईवा मरकच्चो की ओर आ रही थी.

इसी दौरान मरकच्चो अंचलाधिकारी परमेस्वर कुशवाहा ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह उक्त मार्ग पर हाईवा रोककर उसमें लोड बोल्डर से संबंधित चालान की मांग की. चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए, तभी उक्त दोनों हाईवा को जब्त कर उसे सुराक्षित मरकच्चो थाना लाकर रखा गया और आगे की कर्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस कार्यक्रम आयोजित, संगठन मजबूत करने पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *