रोजगार की तलाश में गए युवक की विशाखापट्टनम में मौत, संदिग्ध हालत में शव बरामद

Chatra: रोजगार की तलाश में गए चतरा के दंतार गांव निवासी बृज मोहन ठाकुर के पुत्र निरंजन ठाकुर का शव आंध्र प्रदेश...

Chatra
मृतक के परिजन

Chatra: रोजगार की तलाश में गए चतरा के दंतार गांव निवासी बृज मोहन ठाकुर के पुत्र निरंजन ठाकुर का शव आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि निरंजन ठाकुर तीन दिन पहले गांव के ही लगभग एक दर्जन साथियों के साथ मजदूरी करने के लिए घर से विशाखापट्टनम गए थे.

जानकारी के अनुसार, संदिग्ध अवस्था में विशाखापट्टनम पुलिस ने उनका शव बरामद किया. घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम का माहौल छा गया है. मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें एक बच्चा दिव्यांग है. इधर परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि शव को सुरक्षित तरीके से घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए. साथ ही परिवार ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि बच्चों और परिवार का भरण-पोषण हो सके.

यह भी पढ़ें: मरकच्चो सीओ ने अवैध बोल्डर लोड दो हाईवा किया जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *