बोकारो: चास में चार दिनों से बिजली गुल, 500 घर प्रभावित, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bokaro/Chas: चास नगर निगम अंतर्गत वास्तु विहार प्रोजेक्ट-4, चिरा चास में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. लगभग...

Bokaro/Chas: चास नगर निगम अंतर्गत वास्तु विहार प्रोजेक्ट-4, चिरा चास में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. लगभग 500 परिवार बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या का सामना करने को विवश हैं. आक्रोशित लोगों ने रविवार शाम को तलगड़िया से सेक्टर को जाने वाली सड़क को जाम कर दिया. बिजली विभाग होश में आओ, हेमंत सोरेन होश में आओ आदि नारे लगाकर अपनी नाराजगी जतायी. बिजली व्यवस्था की गड़बड़ी के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. पानी की आपूर्ति और दैनिक कार्यों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है. स्थानीय रीमा सरकार, सुदीप चोधरी, वर्षा श्रीवास्तव, अमित कुमार, लोकेश सिंह आदि ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. साथ ही यहां लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता भी कम है, जिसके कारण बार-बार फ्यूज उड़ने की समस्या होती रहती है. क्षेत्रवासियों ने ट्रांसफार्मर बदलने एवं अधिक क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली विभाग को आवेदन भी दिया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

यह भी पढें: पाकुड़ में मृत नवजात के जन्म से चर्चा, दुर्लभ शारीरिक विकृति की आशंका

बिजली व्यवस्था करें ठीक नहीं तो उग्र आंदोलन

आक्रोशित लोगों ने कहा कि यह कदम सिर्फ चेतावनी के तौर पर उठाया गया है. समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो अगला कदम उठाते हुए एनएच-32 को जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन, संबंधित विभाग, नगर निगम, स्थानीय विधायक और सांसद की होगी. लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, जिससे की प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके.

यह भी पढें: पलामू: रामपुर घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये सवाल, कहा- ‘जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *