Chakradharpur: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से रविवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस आयोजित करने के निर्णय के तहत चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

कुल आठ शिकायतें की गईं दर्ज
इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों से संगठन और प्रतिनिधित्व से संबंधित शिकायतें लिखित रूप में प्राप्त की गईं. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें कुल आठ शिकायतें दर्ज की गईं. प्राप्त शिकायतों को आगे की प्रक्रिया के लिए प्रदेश कार्यालय रांची भेजे जाने की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य संगठन को अधिक जवाबदेह एवं कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील बनाना है, ताकि कार्यकर्ता अपनी बात संगठन के समक्ष रख सकें. बताया गया कि शिकायतों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
मौके पर जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, यूथ इंटक अध्यक्ष सुरेश सावैयां, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी, आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश तामसोय, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अविनाश कोड़ाह, जिला उपाध्यक्ष संदीप सन्नी देवगम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में मृत नवजात के जन्म से चर्चा, दुर्लभ शारीरिक विकृति की आशंका
