Pakur: पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत एक दंपति के यहां रविवार को एक निजी नर्सिंग होम में सामान्य प्रसव के दौरान मृत शिशु का जन्म हुआ. प्रसव के बाद नवजात की शारीरिक बनावट सामान्य से अलग दिखाई देने पर अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए चर्चा का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि नवजात के सिर के ऊपरी हिस्से पर सूंड जैसी आकृति उभरी हुई थी, जिसके कारण लोग इसे दुर्लभ जन्मजात विकृति मान रहे हैं. चिकित्सकीय दृष्टि से ऐसे मामलों को जन्मजात शारीरिक असामान्यता की श्रेणी में देखा जाता है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार शिशु जन्म के समय से ही मृत था, जबकि प्रसूता पूरी तरह स्वस्थ है और चिकित्सकों की निगरानी में है.

यह भी पढ़ें: प्रोजेक्ट जागृति के तहत पश्चिमी सिंहभूम में रक्तदान शिविर आयोजित, 200 लोगों ने किया रक्तदान
