डीएसपी किशोर रजक का पोस्ट- सरना सनातन एक नहीं

Ranchi : अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के डीएसपी किशोर कुमार रजक एक बार फिर चर्चा में हैं. जनगणना के बीच...

Ranchi : अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के डीएसपी किशोर कुमार रजक एक बार फिर चर्चा में हैं. जनगणना के बीच छिड़ी सरना और हिंदू धर्म के एक होने और अलग अलग होने को लेकर हो रही बहस के बीच डीएसपी किशोर कुमार रजक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उनके पोस्ट को हम हुबहू प्रकाशित कर रहे हैं. सरना सनातन एक नहीं है. मैने इस विषय पर अपनी प्रस्तावित किताब पर 50- पन्नों में विस्तार से लिखा है। अपने तथ्यों, तर्कों और ऐतिहासिक साक्ष्यों से 100% प्रमाणित कर दूंगा कि सरना-आदिवासी संस्कृति ब्राह्मण धर्म/हिन्दू धर्म/सनातन धर्म/आर्य संस्कृति से हजारों साल पुराना है. किसी भी हिन्दू धार्मिक शास्त्रों-ग्रंथो में आदिवासी को इस धर्म का हिस्सा नहीं बताया गया है। ब्रिटिश कालीन जनगणनाओं (1871 से 1941 तक) में हिन्दू धर्म से अलग आदिवासी-कॉलम स्पष्ट रूप से मौजूद था. इसे Aborigines/Aboriginal /Tribal Religion/Animism(प्रकृति पूजक) के रूप में दर्शाया गया. 1951 की जनगणना में Tribal Religion को हटा कर “Other Religions and Persuasions” कर दिया गया  1961 के जनगणना में इस कॉलम को भी उड़ा दिया गया. आप डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा “रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन-1940” में दिये गये भाषण का यह अंश पढ़िए, इसे महान रत्न जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान सभा में 19 दिसम्बर 1946 को अपने भाषण में उद्धृत किया था: बिहार का वह भाग जहाँ आज यह विशाल जनसभा हो रही है, अपनी विशेषताओं वाला है। इसकी सुंदरता अद्वितीय है. इसका इतिहास भी अद्भुत है. ये भाग मुख्य रूप से उन लोगों द्वारा बसे हुए हैं जिन्हें भारत के मूल निवासी माना जाता है. उनकी सभ्यता कई मायनों में अन्य लोगों की सभ्यता से भिन्न है. पुरानी वस्तुओं की खोज से पता चलता है कि यह सभ्यता बहुत पुरानी है। आदिवासी आर्यों से भिन्न वंश के हैं और इसी वंश के लोग दक्षिण-पूर्वी भारत में दूर-दूर तक द्वीपों में फैले हुए हैं.उनकी प्राचीन संस्कृति इन भागों में काफी हद तक संरक्षित है, शायद अन्य स्थानों से अधिक.फिर से कहता हूं सरना सनातन एक बिल्कुल भी नहीं है.

जोहार झारखण्ड 🙏

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *