पुलिस ने अपहृत युवती को मुंबई से सकुशल बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार

Gumia: गोमिया थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत युवती को मुंबई से सकुशल बरामद...

Gomia
गिरफ्तार आरोपी

Gumia: गोमिया थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत युवती को मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गोमिया थाना क्षेत्र के पलिहारी गुरुडीह, कोठीटांड निवासी स्व. बोदो दुसाध के पुत्र रंजीत पासवान के लिखित आवेदन पर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा उनकी पुत्री के अपहरण का कांड दर्ज किया गया था.

एसआईटी टीम का किया गया था गठन

कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बोकारो के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो तेनुघाट के निर्देशानुसार एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. गुप्त सूचना व तकनीकी सहयोग के आधार पर पता चला कि अपहृत युवती को आरोपी मुंबई ले गए हैं. वरीय पदाधिकारियों को सूचना देते हुए पुलिस टीम मुंबई पहुंची और अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया. मामले में दो अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है. इसमें 19 वर्षीय प्रिंस कुमार साव और 21 वर्षीय कुन्दन कुमार शामिल है.

छापामारी दल में शामिल

1. पु0अ0नि0 बिरसा बाड़ा (अनुसंधानकर्ता)
2. पु0अ0नि0 अरुण कुमार, गोमिया थाना
3. महिला आरक्षी-978 सोनी कुमारी, गोमिया थाना
4. चौकीदार विकास कुमार, गोमिया थाना
5. तकनीकी शाखा बोकारो शामिल थे.

यह भी पढ़ें: रसुनिया में 28 मई को विराट महिला छऊ नृत्य का आयोजन, पुरुलिया की दो मशहूर पार्टियां करेंगी मुकाबला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *