आद्रा रेल मंडल में ट्रेनों पर ब्रेक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कई सेवाएं प्रभावित

Jamtara: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 25 मई से 31 मई 2026 तक संयुक्त इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एस एंड टी...

Jamtara: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 25 मई से 31 मई 2026 तक संयुक्त इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एस एंड टी रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम चलाया जाएगा. इस दौरान कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने और उसी अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है.

दो मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 68061/68062 आद्रा–आसनसोल–आद्रा मेमू ट्रेन 25 मई और 28 मई 2026 को प्रारंभ होने वाली यात्राओं के दौरान पूरी तरह रद्द रहेगी.

कई ट्रेनों का बदला रूट

68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू ट्रेन 27 मई और 30 मई को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट की जाएगी. इसके कारण आद्रा और टाटानगर के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.

इसी तरह 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू ट्रेन 26 मई को आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेट की जाएगी, जिससे आद्रा और आसनसोल के बीच सेवा प्रभावित रहेगी.

वहीं 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू ट्रेन 27 और 30 मई को आद्रा से ही संचालित होगी. इसके कारण आद्रा और पुरुलिया के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.

Also Read: रांची में हथियार के बल पर लूटपाट, एक आरोपी गिरफ्तार

एक ट्रेन के समय में भी बदलाव

68070 आसनसोल–आद्रा मेमू ट्रेन 26 और 30 मई को अपने निर्धारित समय रात 10:35 बजे की बजाय 45 मिनट की देरी से रात 11:20 बजे आसनसोल से रवाना होगी.

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं. रेलवे ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *