केंद्र सरकार का बड़ा कदम, अब CBSE में पढ़ाई जाएगी मैथिली

News Wave Desk: केंद्र सरकार ने मैथिली भाषा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से CBSE स्कूलों में कक्षा...

News Wave Desk: केंद्र सरकार ने मैथिली भाषा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से CBSE स्कूलों में कक्षा 1 से माध्यमिक स्तर तक मैथिली भाषा को विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा. इस निर्णय को मिथिला की भाषा, संस्कृति और पहचान को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि CBSE पाठ्यक्रम में मैथिली को मातृभाषा विषय के रूप में शामिल किया जाना मिथिला की सांस्कृतिक अस्मिता और भाषाई गौरव के लिए गर्व की बात है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय भाषाओं और परंपराओं के संरक्षण को मिल रही मजबूती की भी सराहना की.

Read Also: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! NALCO में 268 पदों पर निकली भर्ती

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर को पत्र लिखकर इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मैथिली भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है और अब इसे CBSE पाठ्यक्रम में भी जगह दी गई है.

मिथिला क्षेत्र में खुशी की लहर

मैथिली भाषा को CBSE पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के बाद मिथिला क्षेत्र में खुशी का माहौल है. शिक्षाविदों, साहित्यकारों और सामाजिक संगठनों ने इसे भाषा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में बड़ा और सराहनीय कदम बताया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *