News Wave Desk: अगर आप 10वीं पास हैं, या आईटीआई/डिप्लोमा कर चुके हैं और किसी बड़ी सरकारी कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. भारत सरकार की नवरत्न कंपनी National Aluminium Company Limited (NALCO) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 268 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये भर्तियां मुख्य रूप से ओडिशा के दामनजोड़ी स्थित माइंस और रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के लिए निकाली गई हैं.

महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 21 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 10 जून 2026
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख : 10 जून 2026
Read Also: गरगा नदी में गंगा आरती कर स्वच्छता का लिया संकल्प, नदी में से कचरा न फेंकने की अपील की
पदों का विवरण
- Supt JOT ऑपरेटर – 55 पद
- Supt JOT फिटर – 12 पद
- Supt JOT इलेक्ट्रिकल – 35 पद
- Supt JOT लैबोरेट्री – 6 पद
- Supt JOT इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक – 10 पद
- ऑपरेटर HEMM ग्रेड-III – 6 पद
- माइनिंग मेट ग्रेड-III – 21 पद
- जूनियर फोरमैन (माइंस) – 8 पद
- जूनियर फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) – 3 पद
- ऑपरेटर ग्रेड-III – 54 पद
- टेक्नीशियन फिटर ग्रेड-III – 13 पद
- टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल ग्रेड-III – 35 पद
- टेक्नीशियन इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ग्रेड-III – 10 पद
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले NALCO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद “Non-Executive Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें. नया रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें. जरूरी दस्तावेज अपलोड कर फीस जमा करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
सैलरी और सुविधाएं
SUPT (JOT) पद पर चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 15,500 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. साथ ही नालको हॉस्पिटल में मुफ्त मेडिकल सुविधा भी मिलेगी. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को T0 ग्रेड में 29,500 रुपये से 70,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. वहीं जूनियर फोरमैन (S0 ग्रेड) पद के लिए सैलरी 36,500 रुपये से 1,15,000 रुपये तक तय की गई है. इसके अलावा डीए, एचआरए और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
