कोडरमा मे लाखों का लकड़ी जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Koderma: जिले के वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से भारी मात्रा में महंगे-महंगे पेड़ों की...

Koderma: जिले के वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से भारी मात्रा में महंगे-महंगे पेड़ों की तैयार लकड़ियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कोडरमा प्रखंड अंतर्गत एसपी आवास के ठीक पीछे सुजानपुर गांव के एक मकान में अवैध रूप से लकड़ी का भंडारण किया गया है. जिसके आलोक में उनके द्वारा एक टीम गठित किया गया जिसका नेतृत्व स्वयं डीएफओ सौमित्र शुक्ला कर रहे थे. 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी 

उन्होंने कोडरमा एसपी से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग कर उक्त मकान पर छापेमारी की और इस दौरान मकान के निचले हिस्से में बने गोदाम से भारी मात्रा में अलग-अलग किस्म के लकड़ियों की बरामदगी की है. इस दौरान अवैध लकड़ी का धंधा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. गिरफ्तार युवकों में सूरज साव तथा केवल साव के नाम शामिल है. 

ALSO READ: बुकरू रेलवे साइडिंग में भारी अनियमितता पर ग्रामीणों का आक्रोश, सांसद कालीचरण सिंह को सौंपा ज्ञापन

पुलिस बल के साथ मकान पर दबिश

उन्होंने कहा कि छापेमारी में जो लकड़ियों है उसमे चिरांग पटरा (लकड़ी को चीर कर तैयार किया गया हिस्सा) बरामद किए गए हैं, उनमें शीशम, अकेशिया, गमहार, सागवान, सखुआ सहित अन्य प्रजाति की लकड़ियां हैं. उन्होंने बताया कि उक्त मकान से करीब 10 से 13 पिकअप/ट्रैक्टर लकड़ियां बरामद की गई हैं. उन्होंने बताया कि जब्त की गई लकड़ियों की कुल कीमत जब्ती सूची तैयार होने के पश्चात ही पता चल पाएगी. लेकिन बरामद लकड़ियों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी अनुमानित कीमत 12 से 15 लाख तक होगी. 

भारी मात्रा में लकड़ी बरामद

उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है. उनसे यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इन्होंने किन जगहों पर एड की कटाई की है और इनके द्वारा किस जगह पर अवैध रूप से आरा मिल का संचालन किया जा रहा है. साथ ही हमलोग यह भी पता लगाने में लगे हुए हैं कि इस गिरोह में और कौन कौन से लोग शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *