निजी अस्पतालों की मनमानी पर भड़के जयराम महतो, विधानसभा कर्मी की मौत के बाद जांच टीम बनाने की मांग

Ranchi : रांची झारखंड विधानसभा की महिला कर्मी अंजना तिवारी की इलाज के दौरान हुई असमय मौत पर विधायक जयराम महतो ने...

Ranchi : रांची झारखंड विधानसभा की महिला कर्मी अंजना तिवारी की इलाज के दौरान हुई असमय मौत पर विधायक जयराम महतो ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे बेहद संवेदनहीन बताया.

कॉर्पोरेट अस्पतालों पर लगाए गंभीर आरोप

जयराम महतो ने कहा कि आज के कई कॉर्पोरेट अस्पताल मरीजों को इंसान नहीं, बल्कि केवल उपभोक्ता की तरह देख रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में इलाज से पहले पैसों की वसूली को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ALSO READ : दहेज प्रताड़ना व हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल की सजा

पांच विधायकों की जांच कमेटी बनाने की मांग

विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पांच विधायकों की एक उच्च स्तरीय विशेष कमेटी गठित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन स्तर की जांच अक्सर औपचारिकता बनकर रह जाती है, क्योंकि निजी अस्पतालों का प्रभाव प्रशासनिक स्तर तक रहता है. ऐसे मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विधायी जांच जरूरी है.

ALSO READ : सरायकेला में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, NH-33 पर रात में छापा मारकर लौह अयस्क के 2 वाहन जब्त

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जयराम महतो ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषी डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आम लोगों का भरोसा निजी अस्पतालों से पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

ALSO READ : धनबाद में बकरीद से पहले मॉकड्रिल, आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का हुआ अभ्यास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *