Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार से लेवी वसूलने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

Chakardharpur : चक्रधरपुर पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईचिंडा से गोयराबेड़ा तक सड़क निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से...

Chakardharpur : चक्रधरपुर पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईचिंडा से गोयराबेड़ा तक सड़क निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से लेवी वसूलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में संजू भोगता, कृष्णा भोगता और संजय साय शामिल हैं. तीनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने चलाया अभियान

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 25 मई 2026 की सुबह आनंदपुर थाना को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी सड़क निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए इलाके में घूम रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. पुलिस टीम जब गोयराबेड़ा जंगल के पास पहुंची तो सामने से आ रहे दो युवक पुलिस वाहन देखकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में उनकी पहचान संजू भोगता और कृष्णा भोगता के रूप में हुई.

पिस्टल, कारतूस और मोबाइल बरामद

तलाशी के दौरान संजू भोगता के पास से मैगजीन सहित एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक मिस फायर कारतूस, तीन स्मार्ट फोन और दो कीपैड मोबाइल बरामद किए गए. वहीं कृष्णा भोगता के पास से तीन जिंदा कारतूस और एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ. दोनों आरोपियों से हथियार और कारतूस के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. सख्ती से पूछताछ करने पर संजू भोगता ने स्वीकार किया कि वे व्हाट्सएप कॉल के जरिए ठेकेदारों को धमकाकर लेवी मांगते थे. उसने यह भी बताया कि वह पहले पीएलएफआई से जुड़ा हुआ था.

ALSO RAED : सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी की सादगी, जमीन में बैठ ग्रामीणों के साथ किया भोजन

तीसरे आरोपी की भी हुई गिरफ्तारी

दोनों आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने आनंदपुर थाना क्षेत्र के हारता निवासी संजय साय को भी गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया. पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया है. इस मामले में आनंदपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता 2023 और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पहले भी कई मामलों में शामिल रहे आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संजू भोगता ने यह भी स्वीकार किया कि वह 9 फरवरी 2026 को रोबोकेरा में सड़क निर्माण कंपनी के वाहनों में आगजनी की घटना में भी शामिल था. इस मामले में आनंदपुर थाना में पहले से कांड दर्ज है. संजय साय के खिलाफ आनंदपुर थाना में सीएलए एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत पुराने मामले दर्ज हैं. वहीं संजू भोगता पर भी आनंदपुर और बिसरा थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

लोगों से पुलिस की अपील

छापेमारी दल में आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस कुमार, पुअनि सुबोध कुमार गौतम, थाना चालक और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अपराध से संबंधित सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें. सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा

ALSO RAED : डीवीसी स्टाफ एसोसिएशन ने चेयरमैन को लिखा पत्र, पेंशनरों के मेडिकल कवर को की बढ़ाने की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *