‘टैलेंट हंट’ से निकली कांग्रेस की नई सेना, झारखंड में विरोधियों को पटखनी देने के लिए मीडिया विंग का पुनर्गठन

Ranchi: झारखंड की सियासी जंग अब सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया के स्क्रीन पर भी लड़ी जानी...

Ranchi: झारखंड की सियासी जंग अब सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया के स्क्रीन पर भी लड़ी जानी है. इसी डिजिटल और रणनीतिक युद्ध को जीतने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के टैलेंट हंट अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग का पूरी तरह कायाकल्प कर दिया गया है. पार्टी ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत बेहद आक्रामक और जमीनी पकड़ रखने वाले चेहरों की नई टीम मैदान में उतारी है. कांग्रेस नेतृत्व ने इस पुनर्गठन के जरिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा विपक्षी दलों की घेराबंदी करने का ब्लूप्रिंट तैयार किया है. नई टीम में 22 प्रदेश प्रवक्ताओं, 13 मीडिया पैनलिस्टों और 6 पब्लिसिटी व प्रचार विभाग के रणनीतिकारों को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें: सीएनटी एक्ट में खेल करने वाले रिटायर्ड अफसर पर फिर कसेगा शिकंजा, बर्खास्तगी भले रद्द पर नए सिरे से शुरू होगी पेंशन वाली जांच

पुराने दिग्गजों पर भरोसा, नए चेहरों को कमान

पार्टी ने शीर्ष कमान में निरंतरता बनाए रखते हुए जमीनी स्तर पर पूरी फौज बदल दी है. मीडिया विभाग के प्रभारी राकेश सिन्हा और चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी को उनके पदों पर यथावत रखा गया है, जो पार्टी की पुरानी और मजबूत रणनीति का हिस्सा हैं. वहीं, धारदार पैरवी के लिए लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ. एम तौसीफ को मीडिया विभाग के नए संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रवक्ताओं की सूची में ऋषिकेश सिंह, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, शकील अख्तर और विजय नायक जैसे प्रखर वक्ताओं को जगह मिली है, जो अब हर मंच पर सरकार की नीतियों और जनसरोकार के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे.

यह भी पढ़ें: ईंधन के दाम पर कांग्रेस की दहाड़, रांची की सड़कों पर तांगा मार्च और सिग्नेचर वॉर

प्रदेश प्रवक्ता

अख्तर अली, अवधेश प्रजापति, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, एकराउल हसन, कमल ठाकुर, कैसफ रजा, डॉ. राजकिशोर राम, विकास किरो, जवाहरलाल, डेबू चटर्जी, प्रताप कुमार यादव, पूनम कुमारी, भगीरथ पासवान, मंजुला हांसदा, मृदुल राज, ऋषिकेश सिंह, राकेश तिवारी, शकील अख्तर, संजय सेविसिटिंग मरांडी, सुनील सिंह, सोनल शांति, विजय नायक.

मीडिया पैनलिस्ट

कुमार सिंह, खालिद सफुल्ला, डॉ. पी. नैयर, तजाउल्ला, प्रदीप, प्रेमनाथ मुंडा, मनीष राज, मृत्युंजय कुमार, राजीव नारायण प्रसाद, रोहित एक्का, सजिद अली खान, संजय रजक, सुनील उरांव, सोनिया मिंज.

पब्लिसिटी एवं प्रचार विभाग

डॉ. अमित कुमार झा, डॉ. प्रसाद पासवान, के. के. शुक्ला, किस्टो उरांव, मनोज मेहता और प्रशांत पांडेय.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *