Seraikela: जिला पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां द्वारा लॉन्च किए गए ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए कुल 5 मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किया गया.

एसडीपीओ ने सौंपे मोबाइल
बरामद किए गए सभी मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार के हाथों उन्हें सही सलामत मोबाइल धारकों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक, चांडिल की मौजूदगी में सुपुर्द किया गया. अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.
थाना प्रभारी की अपील
थाना प्रभारी संतन तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना थाना में दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि गुम मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके. उन्होंने बताया कि CEIR पोर्टल से मोबाइल ब्लॉक होने पर अपराधी उसका दुरुपयोग नहीं कर पाते और पुलिस को ट्रैकिंग में आसानी होती है.
‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत जिले में अब तक सैकड़ों मोबाइल बरामद कर धारकों को लौटाए जा चुके हैं. पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: लापता चप्पल विक्रेता मोहम्मद मुस्तकीम का जला शव बरामद, अंगूठी से हुई पहचान
