Bokaro: जरीडीह ब्लॉक रोड़ से एक किनारा दुकान चलाने वाली महिला के गले से सोना का चेन झपट कर बाइक सवार दो लोग फरार हो गए. घटना मंगलवार दिन के करीब डेढ़ बजे की है. घटना के संबंध में जरीडीह ब्लॉक रोड़ तेतरियाडीह निवासी भुक्तभोगी महिला सुनीता देवी (पति रघुनाथ नायक) ने इस संदर्भ में जरीडीह थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है. सुनीता देवी ने कहा कि दिन के करीब एक बजे के आसपास दो लोग लाल रंग की बाइक में सवार होकर उनके पर पहुंचे. काफी देर तक महिला को बातों में उलझाए रखा. इस बीच दुकान से रिफाइंड तेल, ऑल आउट व अन्य सामान लिया. किसी महिला के आने का इंतजार के बहाने सुनीता देवी को बरगलाता रहा. जब सुनीता देवी ने दुकान का शटर बंद किया तो इसी दौरान एक युवक ने गले का चेन (20 ग्राम) झपट लिया. इसके बाद दोनों लोग बाइक पर सवार होकर भाग निकले. किराना सामान भी लेकर चलते बने.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: मानसिक रूप से अस्वस्थ 52 वर्षीय व्यक्ति 23 मई से लापता, बेटे ने थाने में दी शिकायत
