Palamu: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पलामू ने लोगों की सहायता के लिए मानवीय पहल की है. झालसा रांची के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में लू और गर्मी से बचाव को लेकर विशेष राहत एवं जागरूकता अभियान चलाया गया.

बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे मजिस्ट्रेट प्रज्ञेष निगम के नेतृत्व में राहगीरों और यात्रियों के बीच शुद्ध पेयजल और ओआरएस घोल का वितरण किया गया. अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान लोगों को लू से बचाव, पर्याप्त पानी पीने और स्वच्छ पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक करना था. रेलवे मजिस्ट्रेट प्रज्ञेष निगम ने कहा कि पलामू में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे समय में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि डालसा आम लोगों तक राहत पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहा है.
यात्रियों के बीच ORS और पानी की बोतलों का किया वितरण
इस अभियान में रेलवे मजिस्ट्रेट, एलएडीसी के अधिवक्ताओं, पारा लीगल वॉलेंटियर और अन्य सहयोगियों ने सैकड़ों यात्रियों के बीच ओआरएस घोल और पानी की बोतलों का वितरण किया. साथ ही लोगों को गर्मी और लू से बचने के उपाय भी बताए गए. मौके पर एलएडीसी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, पीएलवी विनय प्रसाद, आमोद कुमार सिंह, प्रमोद रंजन दास गुप्ता, विकास तिवारी सहित जीआरपी के जवान मौजूद रहे. डालसा की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे भीषण गर्मी के दौर में राहत पहुंचाने वाला सराहनीय प्रयास बताया.
ALSO READ: भीषण गर्मी में हुसैनबाद नगर पंचायत की पहल, प्याऊ व्यवस्था की हुई शुरुआत
