Ranchi : देश के संबध में बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है. घुसपैठियों को लेकर एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गयी है. देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है .भाजपा कांग्रेस की तरह नहीं हैं वो कहते थे देश में पहला हक मुसलमानों का है. घुसपैठियों के कारण जनजातीय समाज पर प्रतिकूल असर पड़ा है. ये बातें भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कही. वे बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल के रास्ते घुसपैठियें झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं. राज्य के कई जिलों में मुस्लिम घुसपैठियों घुस रहे है. बांग्लादेश बॉर्डर पर भीड़ लगी हुई हैं. लेकिन वहां की सरकार उन्हें घुसने नहीं दे रही है. इन सब के बीच सबसे सुरक्षित जगह इनके लिए झारखंड बन गया है.

सरकार घुसपैठियों का अड्डा न बनने दें
उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि झारखंड को मुस्लिम घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने दें. बॉर्डर इलाके में डिटेंशन सेंटर बना कर घुसपैठियों को रखा जायें. घुसपैठियों को मेहमान की तरह आव भगत न की जायें. एक एक घुसपैठियें से 10-10 लाख लेकर वापस बांग्लादेश भेजा जायें. संथाल परगना में डिटेंशन सेंटर बनाया जायें. बहुत चिंता का विषय है कि राज्य सरकार का स्पेशल ब्रांच सो रहा है. जबकि राज्य में घुसपैठियों का आना शुरू हो गया है.
ALSO READ : SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला कहा – यह वैध और संवैधानिक प्रक्रिया
