Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची : जगन्नाथपुर से लापता दो बच्चे सकुशल बरामद, पुलिस को मिली सफलता

Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से अचानक लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित और सकुशल बरामद कर लिया है. बच्चों...

Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से अचानक लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित और सकुशल बरामद कर लिया है. बच्चों को तुपुदाना के दसमाइल इलाके से बरामद किया गया. इसमें एक बालक और एक बालिका शामिल हैं. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली है. पिछले दिनों जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से दो बच्चे अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे. बताया जाता है कि ये दोनों बच्चे अपने परिवार वालों के टॉर्चर से परेशान होकर यह कदम उठाया था.

मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस टीम ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए फौरन एक विशेष टीम का गठन किया. जिसका नेतृत्व हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टीम की तत्परता और आधुनिक वैज्ञानिक जांच (तकनीकी अनुसंधान) की मदद से दोनों बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त हुई. फिलहाल दोनों बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

 

ALSO READ : झारखंड में मौसम का यू-टर्न: झुलसाती गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *