गिरिडीह : नगद छीन कर हाईवा चालक पर जानलेवा हमला, शिकायत दर्ज

Giridhi : जिला के हीरोडीह थाना क्षेत्र में हाईवा चालक के साथ मारपीट और जानलेवा हमले मामला सामने आया है. घटना के...

Giridhi : जिला के हीरोडीह थाना क्षेत्र में हाईवा चालक के साथ मारपीट और जानलेवा हमले मामला सामने आया है. घटना के बाद चालक समुदाय में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पीड़ित चालक ने गायकुरो गांव के दो लोगों पर गाड़ी रोककर हमला करने और नगद रुपये छीन लेने का गंभीर आरोप लगाया है.
जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक जमरुद्दीन अंसारी अपने वाहन के साथ काम से लौट रहे थे. इसी दौरान गायकुरो गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया. आरोप है कि वहां मौजूद दो लोगों ने चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की. पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और उनके पास मौजूद नगद रुपये छीन लिए. घटना के दौरान चालक को गंभीर चोटें आईं.
घटना के बाद स्थानीय लोगों और अन्य चालकों की मदद से घायल चालक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. मामले की जानकारी मिलते ही चालक समुदाय में नाराजगी फैल गई.

यूनियन के लोग हुए एकजुट

घटना के विरोध में ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में हीरोडीह थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. यूनियन नेताओं ने कहा कि लगातार चालक वर्ग पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं. जिससे ड्राइवरों में भय का माहौल है. उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा.
यूनियन के सदस्यों ने पुलिस से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो.

 

ALSO READडीसी के निर्देश पर DDC रीना हांसदा की मौजूदगी में CDPO व पर्यवेक्षिकाओं को दी गई जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *