Saraikela : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना संचालन से संबंधित प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु मंगलवार को समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

IPE Global के सहयोग से हुआ आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण शाखा, सरायकेला-खरसावां, निदेशालय एवं IPE Global के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. प्रशिक्षण में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), महिला पर्यवेक्षिकाएं, संबंधित कर्मी एवं मास्टर ट्रेनरों ने भाग लिया. IPE Global CKD की ओर से ट्रेनिंग एंड IEC एक्सपर्ट श्री मृत्युंजय नायक भी उपस्थित रहे.
तकनीकी पहलुओं पर दिया गया प्रशिक्षण
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्रीमती अलका इंदवार एवं श्री शुभम महापात्र द्वारा PMMVY पोर्टल, लाभुक पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड, किस्त भुगतान प्रक्रिया, डाटा एंट्री एवं योजना के नए दिशा-निर्देशों पर विस्तृत तकनीकी एवं संचालन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया.
DDC ने दिया लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा ने कहा कि PMMVY गर्भवती व धात्री माताओं के लिए केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. सभी CDPO और पर्यवेक्षिकाएं शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों का निबंधन सुनिश्चित करें. फील्ड स्तर पर IEC गतिविधियां बढ़ाकर योजना का प्रचार-प्रसार करें ताकि कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रहे. लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश भी दिया.
Also Read : इरफान अंसारी का बाबूलाल मरांडी पर पलटवार, बोले- ‘1 हफ्ते में माफी मांगें, नहीं तो जाएंगे जेल’
