Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

छऊ नृत्य मेला देखने गए दो नाबालिगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Khunti : खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर...

Khunti : खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. छऊ नृत्य मेला देखने गए दो नाबालिग युवकों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है.

पहले से घात लगाए बैठे थे आरोपी 

जानकारी के अनुसार, सायको गांव में आयोजित छऊ नृत्य मेला देखने के लिए जियुरी बड़ा टोला निवासी 17 वर्षीय विशु पाहन और 17 वर्षीय सुमी मुण्डू पहुंचे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोनों को मेला स्थल से दूर सुनसान इलाके में ले जाकर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से दोनों शवों को मारहाबुरू पहाड़ के पास छुपा दिया था.

विशेष जांच टीम का किया गया गठन 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए खूंटी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, स्थानीय इनपुट और गुप्तचरों की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ALSO RAED : डिग्री महंगी, परीक्षा बेईमान!  झारखंड में छात्र संगठनों का बड़ा आंदोलन, 29 मई को चक्का जाम

पूछताछ मे आरोपियों ने किया स्वीकार 

गिरफ्तार आरोपियों में जियुरी बड़ा टोला निवासी 21 वर्षीय सुम्बर सिंह मानकी, सायको निवासी 45 वर्षीय गोमेया सोय और 45 वर्षीय बुधराम सोय शामिल हैं. पुलिस पूछताछ में तीनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पुरानी आपसी रंजिश मुख्य कारण थी.

ग्रामीणों ने की सख्त न्याय मांग 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी, खून से सनी मिट्टी, चप्पल और कपड़े बरामद किए हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. इस पूरे मामले में सायको थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है. वहीं ग्रामीणों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. दो नाबालिगों की हत्या से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO RAED : रहस्यमयी घटनाओं से भय और सनसनी, पीड़ित परिवार का दावा- ‘घर में खुद-ब-खुद उठ रही लपटें, जेवर-नकदी हो रहे गायब’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *