सिगरेट नहीं देने पर दबंगई, पटाखे से फूंकी दुकान

पलामू: जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ निराला टोला में होली की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. यहां कुछ...

पलामू: जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ निराला टोला में होली की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. यहां कुछ शरारती तत्वों ने मामूली विवाद में एक दुकान को आग के हवाले कर दिया.

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब कुछ युवकों ने दुकान में सिगरेट मांगी. दुकानदार द्वारा सिगरेट देने से मना करने पर युवक आक्रोशित हो गए और जलते हुए पटाखे दुकान के अंदर फेंक दिए.

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

जलते हुए पटाखे दुकान में गिरते ही आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था.

Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में किया तालाब का निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

शादी का सामान भी जलकर हुआ नष्ट

इस भीषण अगलगी में पीड़ित दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार दुकान के अंदर घर में होने वाली आगामी शादी के लिए काफी सामान रखा हुआ था.

आग लगने से शादी के कीमती कपड़े, गहने और दुकान का अन्य स्टॉक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

घटना से इलाके में आक्रोश

घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे इलाके में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है.

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *