डीवीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की तदर्थ कमेटी गठित, मो. मोइनुद्दीन बने अध्यक्ष

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर संघ कार्यालय में बुधवार को डीवीसी के पेंशनभोगियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...

DVC
DVC

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर संघ कार्यालय में बुधवार को डीवीसी के पेंशनभोगियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सर्वसम्मति से डीवीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ) की एक अस्थाई (तदर्थ) कमेटी का गठन किया गया.

मो. मोइनुद्दीन को चुना गया अध्यक्ष

बैठक की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष अर्घा बासु ने की. गठित की गई नई कमेटी में मो. मोइनुद्दीन को अध्यक्ष चुना गया है. इसके अलावा बीरेन्द्र गिरी एवं मो. मनानुद्दीन को उपाध्यक्ष, शान्ती सामन्ता को सचिव तथा सकलदेव पासवान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मो. नसीरुद्दीन, मो. अवरुल हक, शीला शर्मा, बिना देवी, मो. हासिम अन्सारी और मो. युसुफ अन्सारी को शामिल किया गया है.

नवनियुक्त कमेटी को अखिल भारतीय विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ (झारखण्ड,पश्चिम बंगाल) के संयोजक राजदेव सिंह ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनधारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. कमेटी गठन की प्रतिलिपि संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों सहित डीवीसी कोलकाता मुख्यालय और बोकारो थर्मल के उच्च प्रबंधन को भी सूचनार्थ भेज दी गई है.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा: वज्रपात की चपेट में आने से ससुर की मौत, बहू घायल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *