जैक बोर्ड: 11वीं विशेष परीक्षा और रजिस्ट्रेशन का शिड्यूल जारी, चूकने वाले छात्रों को अंतिम मौका

Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद् (Jजैक) ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अधिसूचना (विज्ञप्ति संख्या- 37/2026) जारी...

JAC
JAC

Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद् (Jजैक) ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अधिसूचना (विज्ञप्ति संख्या- 37/2026) जारी की है. बोर्ड वर्ष 2026 की 11वीं वार्षिक परीक्षा में फेल या परीक्षा से वंचित रहे नियमित एवं स्वतंत्र विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11 विशेष परीक्षा, 2026 का आयोजन करने जा रहा है. इस परीक्षा में पास होने के बाद ही छात्र इंटर परीक्षा 2027 के योग्य माने जाएंगे.इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन और परीक्षा प्रपत्र 1 जून  से भरे जाएंगे.

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • ऑनलाइन फॉर्म 01 जून से 12 जून  तक भरे जाएंगे.
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून है.
  • 13 जून से 20 जून  तक फॉर्म भरे जा सकते हैं लेकिन 12 जून के बाद जनरेट होने वाले सभी चालानों पर लेट फाइन लागू होगा.
  • यह विशेष परीक्षा बहुविकल्पीय प्रारूप में ओएमआर शीट के माध्यम से होगी.

Read Also: पलामू में अवैध बालू के खिलाफ देर रात कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *