हजारीबाग के त्रिमूर्ति चौक पर पुलिस लिखी वाहन ने रेहड़ी-ठेला वालों को मारी टक्कर, सड़क पर बिखरा समान

Hazaribagh:शहर के व्यस्ततम त्रिमूर्ति चौक पर कानून के रखवालों की एक बड़ी और अमानवीय लापरवाही सामने आई है. यहां एक पुलिस लिखी...

Hazaribagh:शहर के व्यस्ततम त्रिमूर्ति चौक पर कानून के रखवालों की एक बड़ी और अमानवीय लापरवाही सामने आई है. यहां एक पुलिस लिखी वाहन के चालक ने घोर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे दुकान लगाने वाले गरीब रेहड़ी-पटरी वालों के ठेलों को जोरदार टक्कर मार दी. इस अचानक हुई टक्कर से त्रिमूर्ति चौक पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दिन-रात मेहनत कर अपना और अपने परिवार का पेट पालने वाले इन गरीब दुकानदारों का सब कुछ तबाह हो गया.

सड़क पर बिखरा निवाला, आंखों में आंसू लिए खड़े रहे दुकानदार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे खड़े ‘मेहता जी गुपचुप भंडार’ का पूरा का पूरा काउंटर पलट गया. सैकड़ों गुपचुप, चाट का सारा सामान, कीमती बर्तन और आइसक्रीम के ठेले का सामान सड़क पर बिखर कर पूरी तरह बर्बाद हो गया. जिस गुपचुप और सामग्री को बेचकर ये दुकानदार शाम को अपने घर का चूल्हा जलाते, वह सब पुलिस की गाड़ी के धक्के से मिट्टी में मिल गया. अपनी आंखों के सामने अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह बर्बाद होते देख भुक्तभोगी दुकानदार सड़क पर बेबसी के आंसू रोने को मजबूर दिखे.

थाने पहुंची पुलिस की गाड़ी, न्याय की गुहार लगाने पहुंचे गरीब भुक्तभोगी

हादसे के बाद त्रिमूर्ति चौक पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई. जनता के बीच उपजे भारी आक्रोश को देखते हुए टक्कर मारने वाले पुलिस वाहन को तत्काल जब्त कर स्थानीय थाने ले जाया गया है. वहीं दूसरी तरफ, इस हादसे से पूरी तरह टूट चुके और आर्थिक चोट झेल रहे पीड़ित दुकानदार भी सीधे थाने पहुंचे हैं. भुक्तभोगियों ने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि उनकी गाड़ियों को टक्कर मारने वाले दोषी चालक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके हुए भारी नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि वे दोबारा अपनी दुकान खड़ी कर सकें.

AlsoRead:हजारीबाग के मोतरा जंगल में वन विभाग का एक्शन, 60 टन अवैध कोयला जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *