Newswave Desk: Pankaj Bhadouria ने अपने फैंस के साथ एक भावुक खबर साझा की है. उन्होंने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. 28 मई को उन्होंने अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. पंकज ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उन्हें इस समय लोगों के प्यार और सपोर्ट की जरूरत है.

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह मेडिकल टेस्ट के लिए जाती नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने कहा कि वह यह बात अपने फैंस से खुद साझा करना चाहती थीं, क्योंकि वे उन्हें अपने परिवार जैसा मानती हैं. उन्होंने लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील भी की. INSTAGRAM LINK
टीचिंग करियर छोड़कर शो में लिया था हिस्सा
बता दें कि MasterChef India के पहले सीजन से पंकज भदौरिया को देशभर में पहचान मिली थी. साल 2010 में आए इस शो की वह विजेता बनी थीं और देश की पहली मास्टरशेफ कहलायीं. उस समय शो को Akshay Kumar होस्ट कर रहे थे. मास्टरशेफ में आने से पहले पंकज एक इंग्लिश टीचर थीं और उन्होंने करीब 16 साल का अपना टीचिंग करियर छोड़कर इस शो में हिस्सा लिया था.
शो जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और उन्होंने कई कुकिंग शोज होस्ट किए. इनमें ‘पंकज का जायका’, ‘किफायती किचन’, ‘3 कोर्स विद पंकज’ और ‘रसोई से पंकज भदौरिया के साथ’ जैसे शो शामिल है. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी पंकज काफी एक्टिव रहती हैं. उनके कुकिंग वीडियोज को दर्शकों का काफी प्यार मिलता है और इंस्टाग्राम पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है.
ALSO READ: BSNL का नया सस्ता प्लान आया, Jio-Airtel की बढ़ सकती है टेंशन
