Ranchi : पूर्व एमएलए नीलकंठ सिंह मुंडा चान्हो में हुई घटना पर अपनी बात रखी है. वे कल यानि बुधवार को चान्हो में पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नीलकंठ सिंह मुंडा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि चान्हो की घटना पानी को मामूली विवाद से शुरू हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि एक विशेष वर्ग के 50 से 60 लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और पूरे परिवार पर हमला कर दिया. हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा.

परिवार के सभी सदस्यों को पीटा गया
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने एक पांच साल के बच्चे को घर से बाहर फेंक दिया और उसकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की. परिवार के सभी सदस्यों को पीटा गया. जिस महिला के साथ मारपीट की गई, वह गर्भवती है. लेकिन हमलावरों ने उसकी हालत तक नहीं देखी.
प्रशासन की भूमिका पर उठाएं सवाल
नीलकंठ सिंह मुंडा ने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंनेकहा कि पुलिस और प्रशासन पीड़ित परिवार का साथ देने के बजाय मामले को दबाने में लगे हैं. अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होना प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. इस मामले को सामप्रदायिक बनाने की कोशिश की गई. सरकार भी इस पर चुप्पी साध ली है.
दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा करेगी आंदोलन
बीजेपी नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द इस मामले में कठोर कार्रवाई नहीं करती और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा.
ALSO READ : झारखंड में मौसम ले रहा करवट, कहीं झुलसाती गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का हाई अलर्ट
