Click Here
Click Here
Click Here

किराया शुल्क जमा करने के लिए अपर बाजार में लगेगा विशेष कैंप

रांची: नगर निगम की ओर से अपर बाजार क्षेत्र के दुकानदारों और अनुज्ञप्तिधारियों की सुविधा के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया...

रांची: नगर निगम की ओर से अपर बाजार क्षेत्र के दुकानदारों और अनुज्ञप्तिधारियों की सुविधा के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप के माध्यम से लोग अपना बकाया किराया शुल्क आसानी से जमा कर सकेंगे.

डीबरी पट्टी दुर्गा मंदिर के बेसमेंट में लगेगा कैंप

नगर निगम द्वारा यह कैंप अपर बाजार स्थित डीबरी पट्टी दुर्गा मंदिर के बेसमेंट में लगाया जाएगा. यह कैंप 9, 10 और 11 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

Also Read: नगर निकाय चुनाव तो हो गया, अब राजनीतिक दलों की नजरें डिप्टी मेयर-उपाध्यक्ष पर टिकी, बन रही रणनीति, कर रहे मंथन

दुकान या जमीन आवंटित लाभुक कर सकेंगे भुगतान

नगर निगम की ओर से जिन लोगों को दुकान या जमीन आवंटित की गई है, वे इस कैंप में पहुंचकर अपना बकाया किराया शुल्क जमा कर सकते हैं. इससे अनुज्ञप्तिधारियों को नगर निगम कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें भुगतान की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल जाएगी.

समय पर बकाया जमा करने की अपील

नगर निगम ने सभी अनुज्ञप्तिधारियों से अपील की है कि वे कैंप में पहुंचकर समय पर अपना बकाया किराया शुल्क जमा कर दें, ताकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले सभी लंबित भुगतान पूरे किए जा सकें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *