चतरा में झमाझम बारिश से मिली राहत, कई दिनों बाद बदला मौसम

Chatra: जिले में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के...

Chatra: जिले में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच तेज आंधी और बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है. सुबह होते ही जिले के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में काले बादल छा गए. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई. इस दौरान कई जगहों पर बिजली भी कड़कती रही. अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है.

मौसम सुहावना होने से लोगों को मिली राहत

पिछले कई दिनों से चतरा जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था. सुबह हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली है और मौसम पहले की तुलना में काफी बेहतर हो गया है.

ALSO READ: BIT मेसरा में लोकल रिजर्वेशन खत्म, झारखंड के युवाओं को देशभर के मेधावियों से लेनी होगी सीधी टक्कर 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *