झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Ranchi: झारखंड के कई जिलों में गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत...

Ranchi: झारखंड के कई जिलों में गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम का मिजाज भी धीरे-धीरे बदलने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आने वाले दिनों में राज्य में प्री-मानसून बारिश की संभावना बढ़ गई है.

तापमान में गिरावट से मिली राहत

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान गुरुवार को 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 0.6 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर में हुई बारिश का असर तापमान पर साफ देखने को मिला. यहां अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रांची से भी कम रहा. दूसरी ओर मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन यहां भी पिछले 24 घंटों में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

Read Also: झमाझम बारिश से हजारीबाग को राहत, सुबह से हो रही लगातार बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 मई से 1 जून तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में झारखंड के कई जिलों के अधिकतम तापमान में और गिरावट हो सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *