Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

राज्य के 1.45 लाख पेंशनधारियों को मिले 1063 करोड़ रुपये, एसबीआइ से जुड़े हैं 1.05 लाख से अधिक पेंशनभोगी

Ranchi: वर्तमान में राज्य के 1 लाख 45 हजार 202 कर्मियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है. पेंशनधारी इस व्यवस्था का...

Ranchi: वर्तमान में राज्य के 1 लाख 45 हजार 202 कर्मियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है. पेंशनधारी इस व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं. सरकार की ओर से अब तक कुल 1,063.19 करोड़ रुपये की राशि सीधे पेंशनधारियों के खातों में भेजी जा चुकी है. 

किस बैंक से कितनों को मिल रहा पेंशन

  • भारतीय स्टेट बैंक : पेंशन वितरण के मामले में एसबीआई सबसे आगे है. अकेले इस बैंक से 1,05,982 पेंशनभोगी जुड़े हुए हैं. अप्रैल 2026-27 के दौरान बैंक ने 2.11 लाख से अधिक स्क्रॉल प्रोसेस करते हुए सबसे ज्यादा 812.58 करोड़ रुपये का भुगतान किया है.
  • बैंक ऑफ इंडिया : राज्य में दूसरे सबसे बड़े नेटवर्क के साथ बीओआई 23,274 पेंशनधारियों को अपनी सेवाएं दे रहा है. इस बैंक के माध्यम से अब तक 161.34 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं.
  • इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक : इंडियन बैंक के 5,446 पेंशनभोगियों को 18.40 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. वहीं, पंजाब नेशनल बैंक अपने 3,144 लाभार्थियों को 23.60 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुका है.
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: इस बैंक के खाते में 3,048 पेंशनधारी दर्ज हैं, जिन्हें वित्तीय वर्ष की शुरुआत में 20.93 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 1,704 पेंशनभोगियों को 11.84 करोड़ रुपये का सुचारू भुगतान.
  • यूको बैंक : 1,391 लाभार्थियों के खातों में 4.82 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा : 1,122 पेंशनधारियों को 8.24 करोड़ रुपये का डिजिटल ट्रांसफर.
  • केनरा बैंक: कुल 155 पेंशनभोगी इस बैंक से लाभान्वित हो रहे हैं, जिन्हें 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान मिला.
  • पंजाब एंड सिंध बैंक: मात्र 17 पेंशनभोगी इस बैंक से जुड़े हैं, जिन्हें 4.75 लाख रुपये का भुगतान किया गया.
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: सबसे न्यूनतम भागीदारी के साथ इस बैंक में केवल 2 पेंशनर पंजीकृत हैं, जिन्हें 80 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए.

Also Read: जामताड़ा में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश से लोगों को मिली राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *