Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा : पूछताछ के लिए बुलाया गया था थाना, महिला हुई लापता

Jamtada: जामताड़ा महिला थाना में पूछताछ के लिए रखी गई एक महिला के अचानक लापता हो गई. यह मामला सामने आने के...

Jamtada: जामताड़ा महिला थाना में पूछताछ के लिए रखी गई एक महिला के अचानक लापता हो गई.  यह मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है. महिला के गायब होने के बाद पुलिसकर्मी उसकी तस्वीर लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में तलाश कर रहे हैं तथा आम लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं सुबह करीब 9 बजे महिला थाना प्रभारी जामताड़ा थाना पहुंचकर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करती नजर आईं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया था.

शिकायत दर्ज कराने के लिए कर्माटांड़ थाना पहुंची थी:

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी एक महिला शिकायत दर्ज कराने के लिए कर्माटांड़ थाना पहुंची थी.  बताया जा रहा है कि महिला अपनी बात स्पष्ट रूप से पुलिस के समक्ष नहीं रख पा रही थी. इसी को देखते हुए बेहतर पूछताछ एवं काउंसलिंग के लिए कर्माटांड़ थाना द्वारा महिला को जामताड़ा महिला थाना भेजा गया था. इसी बीच शुक्रवार सुबह महिला के थाना परिसर से लापता होने की खबर सामने आई. घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस निगरानी में रखी गई महिला आखिर थाना से कैसे गायब हो गई. सूत्रों के अनुसार पुलिस यह आशंका जता रही है कि महिला थाना से निकलकर कहीं चली गई, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है. इस संबंध में महिला थाना प्रभारी से भी संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *