Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर नया नोटिस जारी किया है. आयोग ने अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए है.

आयोग के अनुसार, पहले मेधा सूची के आधार पर कोटिवार रिक्तियों के विरुद्ध पांच गुना अभ्यर्थियों के औपबंधिक अंक प्रकाशित किए गए थे. इसके बाद उम्मीदवारों से 18 अगस्त 2025 तक आपत्तियां मांगी गई थी. अब उन सभी आपत्तियों के निष्पादन के बाद संशोधित प्राप्तांक जारी कर दिए गए है. अभ्यर्थी अपनी जन्मतिथि और पंजीयन संख्या की मदद से अंक देख सकते है.
आयोग ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
JPSC ने स्पष्ट किया है कि औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 10 जून 2026 को सुबह 10 बजे से आयोग कार्यालय में किया जाएगा. सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची और जरूरी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं.
आयोग ने यह भी कहा है कि विज्ञापन की कंडिका 6 (ii) के तहत दस्तावेज सत्यापन के बाद रिक्तियों के अनुपात में तीन गुना योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू से जुड़ी विस्तृत सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी.
ALSO READ: झारखंड के 271 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला कल, JPL ऑक्शन में भिड़ेंगी 6 फ्रेंचाइजी
