Hazaribagh: के वार्ड नंबर 6 स्थित जुलु पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन छीनने की कोशिश की. घटना जीएसटी कार्यालय के पास की बताई जा रही है. हालांकि महिला की सतर्कता से अपराधियों की मंशा पूरी नहीं हो सकी और वे मौके से फरार हो गए.

पीछे से आए बदमाशों ने झपटी चेन
पीड़िता निधि रानी, पति राजीव नायक, ने बताया कि वह सुबह के समय इलाके से गुजर रही थीं. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आए और उनके गले की चेन झपटने का प्रयास किया. अचानक हुए हमले से वह घबरा गईं, लेकिन तुरंत संभलते हुए उन्होंने विरोध किया, जिससे बदमाश चेन छीनने में सफल नहीं हो सके.
Also Read: रिजल्ट के बाद छात्रों की परेशानी दूर करेगा CBSE, शुरू की हेल्पलाइन और ई-मेल सुविधा
घटना के बाद लोगों में नाराजगी
घटना के बाद आसपास के लोगों में नाराजगी का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय भी अब महिलाएं और राहगीर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है.
CCTV जांच और गिरफ्तारी की मांग
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि जुलु पार्क और आसपास का इलाका मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए प्रमुख स्थान है. ऐसे में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. लोगों ने सीसीटीवी जांच कर आरोपियों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
