Ranchi: बोर्ड परीक्षा के नतीजे आने के बाद कई छात्र तनाव, असमंजस और भविष्य को लेकर चिंता में रहते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने विद्यार्थियों के लिए विशेष सहायता सेवा शुरू की है. यह सुविधा दिन-रात यानी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

रिजल्ट के बाद छात्रों को मिलेगी 24×7 काउंसलिंग सहायता
CBSE की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि छात्र परीक्षा परिणाम, नंबरों के मूल्यांकन, करियर को लेकर उलझन या मानसिक दबाव जैसी समस्याओं पर विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे. इसके लिए बोर्ड ने टोल-फ्री नंबर 1800-11-8004 जारी किया है, जहां छात्र सीधे संपर्क कर सकते हैं.
CBSE ने जारी किया टोल-फ्री नंबर और ई-मेल सुविधा
इसके साथ ही बोर्ड ने ऑनलाइन सहायता के लिए आधिकारिक ई-मेल आईडी भी जारी की है. विद्यार्थी अपनी शिकायत, सवाल या सुझाव info.cbse@nic.in और resultcbse2026@cbseshiksha.in पर भेज सकते हैं.
