NEWS DESK: क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने नई पारी की शुरुआत कर दी है. अर्जुन ने मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की नातिन सानिया चंडोक के साथ शादी के सात फेरे लिए. शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

वरमाला का खास पल
वरमाला के दौरान अर्जुन ने सानिया को प्यार से गले लगाया. पास में खड़े सचिन तेंदुलकर, मां अंजली और बहन सारा भी बेहद खुश नजर आए और कपल पर फूलों की बारिश की.
शादी में शामिल हुईं बड़ी हस्तियां
शादी में क्रिकेट, बिजनेस और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पत्नी के साथ, इरफान पठान और सबा, हरभजन सिंह और गीता बसरा, जहीर खान और सागरिका घाटगे, सुरेश रैना और अनिल कुंबले जैसे नाम शामिल रहे.
आईपीएल 2026 में नई शुरुआत
शादी के बाद अर्जुन अब आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. आईपीएल 2021 में मुंबई ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था. अब तक अर्जुन ने 5 आईपीएल मैच खेले हैं, 3 विकेट और 13 रन अपने नाम किए हैं.

