जंगल से घिरे करमा पाल्हे में सेविका-सहायिका का चयन संपन्न

Palamu : नौडीहा बाजार प्रखंड के पंचायत करकट्टा अंतर्गत सुदूरवर्ती आदिवासी गांव करमा पाल्हे में सेविका एवं सहायिका चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग...

Palamu : नौडीहा बाजार प्रखंड के पंचायत करकट्टा अंतर्गत सुदूरवर्ती आदिवासी गांव करमा पाल्हे में सेविका एवं सहायिका चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. चयन प्रक्रिया प्रखंड विकास पदाधिकारी सह CDPO परितोष प्रियदर्शी की देखरेख में आयोजित की गई.

तीन-तीन आवेदकों ने किया था आवेदन

सेविका एवं सहायिका पद के लिए कुल तीन-तीन आवेदन प्राप्त हुए थे. चयन प्रक्रिया के दौरान सभी आवेदकों के मैट्रिक, इंटर एवं ग्रेजुएशन के शैक्षणिक अंकों का सत्यापन किया गया.

ALSO READ : पाकुड़ में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अधिक अंक लाने वाली अभ्यर्थियों का हुआ चयन

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अधिक अंक प्राप्त करने वाली पूजा कुमारी, पति अखिलेश कुमार सिंह को सेविका पद के लिए चुना गया. वहीं मैट्रिक एवं इंटर के अंकों के आधार पर कविता कुमारी, पति रूपेश सिंह का सहायिका पद पर चयन किया गया. दोनों का चयन सर्वसम्मति से किया गया.

ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के दौरान बाल विकास सुपरवाइजर रिंकी कुमारी, पंचायत सचिव विनोद रवि, मुखिया मंजू देवी, पंचायत समिति सदस्य बसंती देवी, वार्ड सदस्य गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई.

ALSO READ : पलामू: सांसद बीडी राम की पहल लाई रंग, हीसरा गांव तक पहुंची विकास की रोशनी, आजादी के बाद पहली बार आई बिजली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *