गुमला: वज्रपात की चपेट में आई महिला, स्थिति गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती

Gumla: गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतिया गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से...

Gumla: गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतिया गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान पतिया गांव निवासी रंथी देवी (35) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार रंथी देवी रोज की तरह शुक्रवार को अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के पास खेत की ओर गई थीं. इसी दौरान मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए रंथी देवी पास के एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं. तभी अचानक जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी. आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा:अजय नदी घाट में अवैध बालू खनन पर बड़ा एक्शन, टीम पहुंचते ही ट्रैक्टर पलट जंगल में बालू बिखेरा

बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने की अपील

अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से लगातार उनकी निगरानी की जा रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है. वहीं ग्रामीणों ने बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों से खुले मैदान एवं पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: पलामू: सांसद बीडी राम की पहल लाई रंग, हीसरा गांव तक पहुंची विकास की रोशनी, आजादी के बाद पहली बार आई बिजली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *