Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए मुकुंदगंज स्थित गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से आयोजित इस शिविर में छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया.
संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ शिविर
यह शिविर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया. शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शमनोज कुमार ने स्वयं रक्तदान कर किया. उनके इस कदम से प्रशिक्षुओं में उत्साह का माहौल देखा गया.
प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
शिविर में बीएड एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. इस दौरान अभिजीत कुमार, राहुल कुमार सिंह, आकाश कुमार, विपिन कुमार राय, धीरज कुमार राणा, कविता कुमारी, आकाश प्रसाद, अविनाश कुमार, विवेक सेन, विकास कुमार, सुरेश कुमार, अमित कुजूर सहित कई प्रशिक्षुओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया. साथ ही बैनर और तख्तियों के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया.
ALSO RAED : सरकारी योजनाओं की जांच को लेकर जिलेभर में चलाया जाएगा विशेष निरीक्षण अभियान
रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह ‘ब्लड मैन’ निर्मल जैन ने शिविर की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है.
मेडिकल टीम और कॉलेज परिवार की रही सक्रिय भूमिका
शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर प्रणित सहाय, लैब टेक्नीशियन अमन कुमार पांडेय, निहाल राज, सुशील सिंह, श्याम कुमार और रंजीत कुमार सहित मेडिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर कॉलेज के सचिव मिथिलेश मिश्र, प्राचार्या डॉ. बसुंधरा कुमारी, IQAC समन्वयक डॉ. अनुरंजन कुमार, डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ. गुलशन कुमार, NSS समन्वयक एस.एस. मैती सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
ALSO RAED : हजारीबाग में पार्टनरशिप के नाम पर 8.50 लाख की ठगी का आरोप, तीन पर प्राथमिकी दर्ज


