सरकारी योजनाओं की जांच को लेकर जिलेभर में चलाया जाएगा विशेष निरीक्षण अभियान

Report: Yogesh Kumar Jamtara: जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को लेकर...

Special inspection campaign
जामताड़ा उपायुक्त

Report: Yogesh Kumar

Jamtara: जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार 30 मई 2026 को विभिन्न पंचायतों में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर प्रखंडवार नामित वरीय पदाधिकारी संबंधित पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे.

पंचायत भवन से लेकर प्रशिक्षण संस्थानों सहित अन्य योजनाओं की होगी जांच

जांच अभियान के दौरान पंचायत भवन, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस दुकान, पेयजलापूर्ति व्यवस्था, मनरेगा योजनाएं, आवास योजनाएं, स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केंद्र, 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्य, कल्याण छात्रावास एवं प्रशिक्षण संस्थानों सहित अन्य योजनाओं की जांच की जाएगी. निरीक्षण के बाद अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जांच प्रतिवेदन भी समर्पित किया जाएगा.

प्रशासन की ओर से बताया गया, कि संपूर्ण जांच प्रक्रिया की समीक्षा उप विकास आयुक्त द्वारा प्रत्येक शनिवार संध्या में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी. शनिवार को जामताड़ा प्रखंड के दक्षिणबहाल एवं पंजनियां, नारायणपुर के झिलुवा एवं पोस्ता, करमाटांड़ के तरकोजोरी, नाला के जामदेही, फतेहपुर के धसनियां तथा कुंडहित के बाबूपुर पंचायत में निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: ईचागढ़ प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों के बीच बकरियों का किया गया वितरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *