पुलिस द्वारा महिला मुखिया से दुर्व्यवहार के आरोप पर भड़का आक्रोश, जांच की मांग को लेकर एसडीपीओ को सौंपा गया ज्ञापन

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीपुर पंचायत की मुखिया रीना कुमारी के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ने लगा है....

Palamu
मौके पर जुटे ग्रामीण

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीपुर पंचायत की मुखिया रीना कुमारी के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. मुखिया संघ के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर महिला मुखिया और साथ गई महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की एवं गाली-गलौज कर बाहर निकालने का आरोप लगाया है.

पति अजय राजवंशी से मिलने थाने पहुंची थीं मुखिया

बताया जा रहा कि माइंस संचालक द्वारा रंगदारी मांगने को लेकर थाना में दिए गए आवेदन के बाद पुलिस द्वारा मुखिया पति अजय राजवंशी की गिरफ्तारी के बाद मुखिया रीना कुमारी अपनी कुछ महिला समर्थक के साथ थाना पहुंची थीं. लेकिन थाना प्रभारी द्वारा मिलने नहीं दिया गया. आरोप है कि इस दौरान महिलाओं को थाना गेट से बाहर कर दिया गया.

वहीं, घटना से नाराज मुखिया संघ के सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे और एसडीपीओ आईपीएस दिव्याश शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की. एसडीपीओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि महिला मुखिया के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: IAS अभिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय जांच समिति अब रांची, देवघर, रामगढ़ और चाईबासा में वेतन घोटाले की भी करेगी जांच, आठ बिंदुओं केंद्रित होगी जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *