अंधेरे से मिली राहत, चाईबासा के ओलानिया गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

Chaibasa: जिले के मझगांव प्रखंड के घोड़ाबांधा पंचायत अंतर्गत ओलानिया गांव में लंबे समय से खराब पड़े 25 KVA ट्रांसफार्मर को बदलने...

Chaibasa: जिले के मझगांव प्रखंड के घोड़ाबांधा पंचायत अंतर्गत ओलानिया गांव में लंबे समय से खराब पड़े 25 KVA ट्रांसफार्मर को बदलने के बाद शुक्रवार को भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. ट्रांसफार्मर लगने के बाद महीनों से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है.

ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में थी परेशानी

मझगांव विधानसभा क्षेत्र के धोड़ाबांदा पंचायत स्थित ओलानिया गांव में कई दिनों से 25 KVA ट्रांसफार्मर जला हुआ था. बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था. इससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

हाथियों के खतरे से बढ़ी थी चिंता

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों का लगातार प्रकोप बना हुआ है. बिजली नहीं रहने से रात के समय हाथियों के हमले का खतरा और बढ़ गया था, जिससे गांव में भय का माहौल था. ग्रामीणों ने कई बार सांसद, विधायक, मुखिया-मुंडा और विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका.

Also Read: धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार की सराहनीय पहल, मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के खिले चेहरे, धनबाद पुलिस का जताया आभार

पूर्व मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई

अंततः ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई से संपर्क कर अपनी समस्या रखी. मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद विभाग ने नया 25 KVA ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया.

ग्रामीणों में खुशी का माहौल

ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने कहा कि अब बच्चों की पढ़ाई, दैनिक कार्य और रात के समय सुरक्षा को लेकर काफी राहत मिलेगी. हाथियों के डर के बीच अंधेरे में रहना मजबूरी बन गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है.

ग्रामीणों ने इस पहल के लिए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई के प्रति आभार जताया. ट्रांसफार्मर लाने के दौरान पंकज पुरती, मिथुन पान, रूपनारायण भेंगरा, विपिन महाराणा, निरंजन भेंगरा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *