Chakradharpur: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति के निर्देशानुसार एवं प्रखंड समिति बंदगांव के प्रखंड अध्यक्ष लखन हेंब्रम के आदेशानुसार 30 मई 2026 को एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष द्वारा की जाएगी, जिसमें विधायक सुखराम उरांव भी उपस्थित रहेंगे.
बूथ कमिटी गठन को लेकर की जाएगी विस्तृत चर्चा
बैठक में बीएलए-2 के नव नियुक्त सदस्यों का प्रशिक्षण एवं बूथ कमिटी गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इस संबंध में प्रखंड सचिव सुनील लागुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सभी बीएलए-2 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है. बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे हिरणी जलप्रपात में किया जाएगा. प्रखंड समिति ने सभी संबंधित सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में छाई लदे वाहनों को रोका, चालकों से अभद्रता और धमकी का आरोप
