Report: Sanjay Singh
Pakur: पाकुड़ के सिंधीपाड़ा स्थित सिंधी पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी शामिल हुए, जहां उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ एवं डेमोग्राफी के बारे में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बंगाल और झारखंड में जिस प्रकार डेमोग्राफी का परिवर्तन दिखाई दे रहा है, यह एक चिंता का विषय है. खासकर संथाल परगना में डेमोग्राफी का बदलाव होना राष्ट्रीय सुरक्षा का भी विषय है.

44% से 28% हो गई आदिवासियों की आबादी
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संथाल परगना में 1951 में आदिवासियों की आबादी 44 प्रतिशत थी, लेकिन अब 28 प्रतिशत पर आ गई है. वहीं मुस्लिम आबादी 9 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई है, जो की एक चिंता की विषय है. उन्होंने आगे यह भी बताया कि संथाल परगना बंगाल से सटा हुआ है और बंगाल बांग्लादेश से सटा हुआ है, वहीं से घुसपैठियों का आगमन हुआ है. उन्होंने कहा कि 2003 के बाद जो भी घुसपैठिये घुसे हैं, वे सभी SIR में निकल जाएंगे. साथ ही पहले जो भी घुसपैठिये आए हैं उसके लिए केंद्र सरकार को NRC करने पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैच देख रहे 21 वर्षीय युवक की वज्रपात से मौत, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाई
