रांची में शनिवार को कई इलाकों में बिजली रहेगी प्रभावित, मेंटेनेंस और ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम जारी

Ranchi: रांची के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार, 30 मई को निर्धारित तकनीकी कार्यों के कारण कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित...

Ranchi: रांची के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार, 30 मई को निर्धारित तकनीकी कार्यों के कारण कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हरमू फीडर में ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी. इस अवधि में हरमू हाउसिंग कॉलोनी, पटेल चौक, सहजानंद चौक, हरमू मैदान, अरगोड़ा थाना क्षेत्र, सोहराय भवन समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से जरूरी घरेलू और व्यावसायिक कार्य पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके. इधर, डीपीएस क्षेत्र में पुराने ट्रांसफॉर्मर को बदलने का काम भी शनिवार को किया जाएगा. इसके कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई इलाकों में आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में बंधुनगर, प्रकाश नगर, कटहलकोचा, अलकापुरी, न्यू पुंदाग और आसपास के मोहल्ले शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: सरयू राय की पहल से रेलवे में हलचल, 50 दिनों के आंदोलन ने बदली व्यवस्था

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *