Gumla : जिला के सदर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी आम के पेड़ में फांसी लगाकर की गयी. मृत किशोरी सतपारा घटा निवासी वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की 16 वर्षीय पुत्री सुशांति कुमारी है.
मृतिका के परिजन मनीष बाड़ा ने बताया है की सुशांति आठवीं कक्षा की छात्रा थी. वह अपनी मां सुहानी भगत के साथ डूमरडीह जिलिंगा जतरा गई थी. रात में साथ आकर घर के बगल में सो गई थी. अहले सुबह 5 बजे शौचालय जाने की बात कहकर बगीचा की ओर गई थी. इसके बाद काफी लेट तक वापस नहीं लौटी. आम चुनने गए कुछ लोगों ने किशोरी को फांसी से लटका हुआ देखा. इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

ALSO READ : Emergency Call Box : आपातकालीन सूचना तंत्र बना कबाड़, बटन दबाते कंट्रोल रूम से होता संपर्क


