बसिया के ओकबा में लगी भीषण आग, दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Gumla: जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओकबा गांव से एक बेहद दुखद और बड़ी घटना सामने आ रही है. बीती रात...

Gumla: जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओकबा गांव से एक बेहद दुखद और बड़ी घटना सामने आ रही है. बीती रात एक घर में अचानक भीषण आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर पूरी तरह खाक हो गई है. जानकारी के अनुसार, ओकबा निवासी मारवाड़ी साहू के घर में अचानक आग लग गई. शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. रात का वक्त होने के कारण जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.

टेंट हाउस और किराना दुकान का सामान जलकर राख 

इस भीषण अगलगी में पीड़ित मारवाड़ी साहू को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है. घर के अंदर रखा टेंट हाउस का भारी मात्रा में सामान और किराना दुकान की तमाम सामग्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गई.  पीड़ित परिवार के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये का समान और घर का कीमती सामान नष्ट हो गया है, जिससे उनका व्यवसाय और आशियाना दोनों उजाड़ हो गए.

पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों ने तत्परता से पाया काबू 

घटना की भयावहता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बसिया पुलिस प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही बसिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार अविलंब दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद थाना प्रभारी, पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों ने भारी मशक्कत और सूझबूझ के साथ आग पर काबू पाया. हालांकि, जब तक आग को पूरी तरह बुझाया जाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी और पूरा मकान जलकर राख हो चुका था.

ALSO READ: Emergency Call Box : आपातकालीन सूचना तंत्र बना कबाड़, बटन दबाते कंट्रोल रूम से होता संपर्क

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *